काश ये जिन्दगी इतनी आसान होती।

काश ये जिंदगी इतनी आसान होती
उड़ते परिंदों की नादान उड़ान होती
हंसते खेलते लम्हे ही इसकी पहचान होती
काश ये जिंदगी इतनी आसान होती।।1।।
काश ये गुड्डे गुड्डिओ का खेल होती
छोटे बच्चों के खेलने वाली रेल होती
कट जाता यूँ ही सफ़र हँसते खेलते
अगर ये जिंदगी इतनी आसान होती।।2।।
काश ये सरलता से सजी शांति होती
ना ही इसमे द्वेष ना ही क्लांति होती
ना होता इसमें महत्वकांक्षाओ तथा लालच का राग
अगर सही से समझ में आ जाता जीने का साज।।3।।
काश ये विश्व एक परिवार होता एक देश तथा एक ही जहाँ होता
ना होते युद्ध ना फैलती अशांति
अगर सबके दिलों में होती मन की शांति।।4।।
लेकिन ये जिंदगी तो एक जंग हैं
लगता है यहाँ हर जीने वाला इससे बहुत तंग हैं
क्योंकि यहाँ पर वर्किंग बहुत ज्यादा
तथा वेकेशन बहुत कम हैं।।5।।
               
                                      JD

Comments